ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु को ज्ञान, भाग्य, धर्म, संतान, विवाह और सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र को सौंदर्य, वैभव, धन और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है।
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन और इनसे दूसरे ग्रह से साथ बनने वाली युति से कई तरह के राजयोगों को निर्माण होता है। ऐसा है एक राजयोग गजलक्ष्मी राजयोग होता है, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु को ज्ञान, भाग्य, धर्म, संतान, विवाह और सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र को सौंदर्य, वैभव, धन और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं कुंडली में कब और कैसे बनता है यह राजयोग और इसका महत्व।
विज्ञापन
गजलक्ष्मी राजयोग कैसे बनता है
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कुंडली में गुरु और शुक्र की युति एक राशि में होती हो, शुभ संबंध बना हो या दोनों ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। इसके अलावा गुरु और शुक्र पहले, चौथे, पंचम, सप्तम, नवम, दशम या एकादश में स्थिति होकर शुभ प्रभाव हो तो गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव होता है।
गजलक्ष्मी राजयोग से मिलने वाला लाभ
जिन जातकों की कुंडली में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है उनको नौकरी में जिम्मेदारी और प्रमोशन की संभावना बनी रहती है। व्यापार में नए तरह के सौदे और लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलता है और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में परिवार संग मधुरता बनी रहती है। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
गजलक्ष्मी राजयोग का महत्व
ज्योतिष में गजलक्ष्मी राजयोग धन, वैभव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष में गजलक्ष्मी और आर्थिक मजबूती और सुख-सुविधाओं में प्राप्ति हो सकती है। गुरु के सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। शुक्र का जीवन में भौतिक सुख और आकर्षण का बढ़ता है। करियर, व्यापार, शिक्षा और निवेश में अच्छा परिणाम मिलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।