आज से चन्द्रमा शनि की राशि मकर में चलेंगे। चन्द्रमा का यह गोचर आपकी राशि पर क्या असर डालेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है
2 of 13
मेष राशि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। अपने दोस्तों के बीच या कार्यस्थल या किसी समारोह में आपकी भेंट आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो।
आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।
विज्ञापन
वृष राशिः कार्यस्थल पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें
3 of 13
वृष राशि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।
आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। वह कोई दोस्त हो सकता है, जिससे कि आपका रोमांस पीगें बढ़ा रहा हो। अपने मन की अनुभूति को प्रकट करने से न हिचकें, इससे आपकी जिंदगी मे एक अच्छा बदलाव आयेगा। आपका साथी भी अपनी अनुभूति को प्रकट करने के लिए अत्यन्त इच्छुक होगा।
आज कार्यस्थल पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है।
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। अपने सभी जरूरी खर्चों के लिए पैसा जुटाना आपके लिए असंभव नहीं पर मुश्किल जरूर होगी। फिर भी अपने सामर्थ्य के हिसाब से जितना बेहतर कर सकें, करते रहें। सफलता मिलेगी।
मिथुन राशिः आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें
4 of 13
मिथुन
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं।
आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियों से भागना ठीक नहीं।
विज्ञापन
कर्क राशिः लेन-देन में गलती से बचें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना अवांछनीय है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवांछित हस्तक्षेप न करने दें उसे साफ-साफ बता दें कि यह आपका आपसी मामला है, और इसे आप स्वयं ही निबटा लेने मे सक्षम हैं।
आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है।
जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। क्योंकि, सिर्फ एक मंगलकारी दिन आपको इतने बड़े लेन-देन में भूलचूक होने से नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
आज उन लोगों के लिए रूपये-पैसे की सोचेंगे जो आप पर ही आश्रित हैं, जैसे आपके बच्चे और अभिभावक। बच्चों की शिक्षा योजना और माता पिता की रिटायर्मेंट योजना पर भी कुछ निवेश करें। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन इसकी शुरुआत आज ही कर दें। इस जिम्मेदारी से बचेंगे तो आगे चलकर आप ही चिंता में पड़ेंगे।
आज बल्डशुगर की समस्या आपके लिए बनी रहेगी। अगर आपको लगता है कि बल्डशुगर की समस्या बढ़ती जा रही है तो अब वो दिन आ चुका है जब आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। बाद में पछताने से अच्छा है कि पहले ही आप खुद को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है
7 of 13
कन्या राशि
संभावना है कि आज आप किसी से लड़ बैठें - खासतौर से अपने दोस्तों, परिजनों या फिर सहकर्मियों से, इसलिए जरा सावधान रहें। आज बातों को ज्यादा गंभीरता से ना लें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाए तो आप उसे करने दें। आज सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप अपनी समझ और परिपक्वता से विपरीत परिस्थितियों को भी संभाल लें।
आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे।
आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा। ध्यान रहे आप वही भोजन खाएं जो आपके लिए उचित है और व्यायाम भी करें। कोशिश करें कि तनाव ज्यादा ना लें। योग और ध्यान केन्द्रित करने जैसी प्रतिक्रिया अवश्य करें। इससे आप एकदम फिट रहेंगे।
तुला राशिः कीमती सामानों की सुरक्षा करें
8 of 13
तुला राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। अब ये आपके हाथ में है कि आप अपनी छवि बनाए रखें।
आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे।
अपने वाहन जैसे कार आदि के प्रति उचित सावधानी बरतें क्योंकि चोरी होने की वजह से इन चीजों से आपको हाथ धोना पड़ सकता है। आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं की अच्छी प्रकार देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी गलती के बिना भी उसके नुकसान होने या चोरी हो जाने की आशंका है। आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसी कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाने वाले हैं। यदि आप सतर्क हैं तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं।
आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें। आपको ऐसा करने में मुशकिल ही सकती है मगर दिन के अन्त में अच्छे परिणाम देखकर आप चौंक जाएंगे।
वृश्चिक राशिः पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शाम आपको अपने कीमती सामान को ले कर थोड़ा डर लग सकता है जिसके कारण आप पहले से कुछ कदम उठाएं, आज चोरी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आज रात अपने घर के खिड़की-दरवाजे ठीक से बंद करके रखें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें।
बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये।
अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
हो सकता है आज आपका पुरानी बीमारी से पीछा छुट जाए। ध्यान रहे, की आप सन्तुलित और पौष्टिक भोजन लें और कसरत को अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाएं। अच्छी सेहत से आज आप पाएंगे कि पाचन क्रिया भी पहले से अच्छी हो गई हैं। अच्छा कार्य करते रहें।
धनु राशिः आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है
10 of 13
धनु राशि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए।
आज भावनाओं में बह जाने का दिन है, अतः बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। एक दूसरे में खो जाने एवं आपसी रिश्तों को और मजबूत हो जाने दें।
आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है।
आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है।
जो खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है उससे आपको दूर रहना होगा। आज आपको मजबूत रहना होगा। ध्यान रहे अपने मन पर काबू करके ही आप अपनी सेहत का लम्बे समय तक ख्याल रख सकते हैं।
मकर राशिः मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। हो सकता है कि आप दोनों का जल्दी ही प्रेमसंबंध शुरू हो जाए। आगे बढ़ने से पहले उसे अच्छी तरह परख लें।
यदि आप अंकों के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन कई सुखद प्रस्ताव लिये हुए है। अवसरों से भरा और उत्पादक अवसरों से भरा दिन है आज का। आप अपनी कड़ी मेहनत का फल, सही परिणामों के रूप में जल्दी ही देख पाएंगे।
आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं।अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे। अगर मन में कोई खोट नहीं है तो फिर ऐसी किसी बात का डर भी क्या है।
कुंभ राशिः आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको ये सीखने की जरूरत है कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे ज्यादा अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग वही समझें जो आप उन्हें समझाना चाह रहे हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच जाएंगे और साथ ही अपने दोस्तों, परिजनों व सहकर्मियों से अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बना सकेंगे।
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे।
कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए, फिर देखिए आप अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर कहां से कहां पहुंच गये हैं। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके कैरियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये थे।
आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें। यह वक्त गुजरते ही आप फिर से पहले जैसी स्थिरता महसूस करेंगे।
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे।
आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें।
अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित मत होइये। आपके मन की शांति धन दौलत से कहीं अधिक है। इस हालात को गुजरने दें।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा। आज आपको अच्छा फल मिलेगा परन्तु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।