ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज जमीन जायजाद के मामले में दिन अच्छा रहेगा
2 of 13
मेष राशि
रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। आने वाला व्यक्ति आपको हैरत में डाल देगा। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। आप को एक महत्वपूर्ण जमीन का टुकड़ा हाथ लगने वाला है। इसलिए आप अपने नजदीक के दलाल से बातचीत कर अच्छी जमीनों की सूची तैयार करें।
विज्ञापन
वृष राशिः खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। वो चाहे आपसे कुछ कहें या ना कहें लेकिन वो भी आपका साथ चाहते हैं। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं।
मिथुन राशि: पैसे के मामले में फायदा होगा
4 of 13
मिथुन राशि
अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्मचारी शायद जिद्दी हों और आपकी बात ना मानें। आप धैर्य और सही तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश करें और बात इससे आगे ना बढ़ने दें। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें
5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप अपने परिवार के अन्दर महसूस करेंगे कि लोग दूसरे के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जितना हो सके, बहस से बचने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि:छोटी यात्रा पर जा सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह लें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें।
विज्ञापन
कन्या राशिः ज्यादा तनाव लेने से बचें
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। इस समय बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे।
तुला राशि: खरीद फरोख्त के लिए दिन सही है
8 of 13
तुला राशि
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वृद्धि हो रही है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी, और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। आपके परिवार वाले आपकी राय से सहमत हो जाएंगे। आप आज जान पाएंगे कि आपका पार्टनर आपका कितना ख्याल रखता है।
वृश्चिक राशिः सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है। जो व्यवसायकर्ता पर्यटन क्षेत्र में हैं, उनके खुले स्वभाव और जोखिम उठाने की क्षमता के कारण वो काफी आगे बढ़ सकते हैं। आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी, अगर आप मेहनत करते हैं तो आपको धन से भी नवाजा जा सकता है।
धनु राशि: परिवार के साथ समय बीतेगा
10 of 13
धनु राशि
आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। अपने परिवार के साथ खेलने व खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलायेगी किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आयेगी। लेखकों को अपनी योजना पर अमल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं उनका सदुपयोग कीजिए। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिलेगा। अब आपके हाथ में है कि आप इसका कितना फायदा उठाते हैं।
मकर राशिः लापरवाही से कोई घटना घट सकती है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे।
कुंभ राशिः नौकरी में कई विकल्प मिलेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें। आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने का मन बना रहे हैं तो उसे बेच देने के लिए आज का दिन अच्छा है। इसी दिन का तो आपको इंतजार था।
आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इस मौके को हाथ से ना जाने दें। कुछ समय के लिए रिश्ते बनाने की बजाय कुछ बात आगे बढ़ाने की कोशिश करें। आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें।