फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 30 Jan 2022 06:14 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम और दोस्ती के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। असंयमित संबंध से आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। अपने दोस्त के साथ समय बिताएंगे, साथ ही आपके मित्र से आपको तोफहा मिल सकता है। नए प्रेम संबंध बन सकते है

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने दोस्तों से अपना दुख-दर्द साझा कर सकते है। प्रेम को विवाह में परिवर्तित करने का समय आ गया है। आज आप अपने माता-पिता से अपनी मन की बात कह सकते है। शायद वे आपकी बात को मान जाएं। जीवनसाथी के लिए आपको समय निकालना होगा अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। आपका मन खुश है। आप सहजता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। नए रिश्ते कायम हो सकते है, साथ ही नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी की इच्छाओं का ख्याल रखे और उसे पूरी इज्जत दें, अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। प्रेमी या पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। बात को ज्यादा ज्यादा तूल न दें, शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस के लिए दिन बेहतर है। आप अपने साथी के साथ हसीं-मजाक का माहौल बनाएंगे।आपके घर में संतान को लेकर आपको खुशखबरी मिल सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवन में समंजस्य के लिए अपने साथी के साथ मिल कर वातावरण को अनुकूल बनाने का प्रयास करें। मीठी वाणी से आप आज सबका दिल जीत लेंगे। आज आपके नए मित्र बनेंगे। साथी की भावनाओं को समझें। अपने प्यार की गर्मी से लव पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। प्रेमी से इजहार करने के लिए भी दिन अच्छा है। अपने मन की बात कह ही डालिये। हल्का-फुल्का मजाक और प्रेम भरे शब्द साथी के मन को मोह लेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपसी सम्बन्धो में समझदारी से काम लें। सगाई के योग बनते दिख रहे हैं। कामकाजी पत्नी मिलने की संभावना है। सुंदर जीवनसाथी की इच्छा पूरी हो सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन आपको प्रेमी का सान्निध्य मिलेगा। आज से ही आपके जीवन की नई शुरुआत होगी, जो आपके जीवन को प्रगति के राह पर ले जाएगा। वाणी पर कण्ट्रोल रखे। अपशब्द आपके निजी रिश्तों को खराब कर सकता है। धन संबंधी परेशानी आपको अपने प्रियजन से दूर रखेगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज अपके प्रेम संबन्ध, पारिवारिक रिश्ते आपके लिए ज्यादा अहमियत रखेगें। आज आपके परिवार में सभी मांगलिक कार्य पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही हैं। जिस कारण आपके आर्थिक खर्चे बढंगें। लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। ज्यादा कीमती उपहार न खरीदें।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope): आप दोनों अपनी ईगो के चलते रिश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें