लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप रोमांस के सपनों में खोए हैं। इसमें आपकी कोई गलती नहीं है क्योंकि मोहब्बत में होना नशे में होने की तरह है, इस पर किसी का वश नहीं होता। भय को अपने मन से निकाल कर इस समय का पूरा आनंद लें क्योंकि यह समय वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे जो आपके जीवन का सबसे सुनहरा समय होगा। अंतरंगता के लिए प्यार के साथ साथ संबंधों में विश्वास का होना भी जरूरी है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप दुनिया के सुखों का मजा लेने में व्यस्त रहेंगे। आपका शांत स्वभाव सबको आकर्षित करता है। अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें।अगर विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करें।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका दिन बेहद शुभ हैं। अगर एक अच्छे दोस्त की तलाश हैं तो आज ऑनलाइन किसी खास को ढूंढे, रास्ते में कोई पसंद आए तो उसे देख कर मुस्कुराएं या किसी अजनबी से बात कर के देखें, भाग्य आपका साथ देगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे पैंपर करना न भूलें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। किसी से इश्क़ करना और उसका इजहार करना साहसी बनाता है। सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन के वो पल महकने लगेंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। प्रियजन से मीठी नोकझोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपनी आजादी का पूरा मजा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहाँ आपका मन करता है।