फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 08 Feb 2022 07:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रियजन के दूर होने पर आप निराश हो सकते हैं लेकिन संचार के साधन आपको पास ले आएंगे। रिश्ते में गुलाबों की खुशबु भरने के लिए छोटे भाई-बहनों की सहायता लें। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षण मिलेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करता है इसीलिए आपके जीवन में खुशियां और संतोष है। अपने साथी का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है,  मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नजरअंदाज न करें। अपने प्रियजन के साथ खरीदारी करने या फिल्म देखने के लिए जाएं और अपने जीवन में उसके महत्व को बताएं। आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक आप दोनों को आनंद देगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके जीवन से अकेलेपन जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि आपके सितारे बता रहे हैं कि जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश होगा। इस खास संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज जो मौके आपको मिलेंगे, उनका फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। विवाहित लोगों की एक दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना के कारण ही उनका रिश्ता आज भी ताजा है। रिश्ते में नवीनता बनाने रखने के लिए कुछ नया करते रहें जैसे कभी कोई उपहार देना या एक दूसरे के लिए सरप्राइज़ प्लान करना आदि।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने प्रियजन को खुश करने के लिए आप कुछ अलग करना चाहते हैं। उन्हें फिल्म दिखाएं या उनको शॉपिंग पर ले जाने से आपका दिन बन जाएगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): समय की कमी के कारण आज आप किसी से भी मिलने से कतरा सकते हैं लेकिन इन मुश्किलों से घबराएं नहीं। प्रेम के मामलों को  प्यार और समझदारी से ही सुलझाया जा सकता है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं इससे आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा। किसी के प्रति आकर्षित हैं तो अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए आज का समय सबसे शुभ है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाए रखने के लिए प्रयास करें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ छोटी यात्रा या कैंडल लाइट डिनर आपको नजदीक ले आएंगे। प्यार के साथ प्रतिबद्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है। आप दोनों की समझदारी और समर्पण दोनों आपको एक संतुष्ट प्रेम जीवन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें