लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। आज के दिन आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): यदि जीवनसाथी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही है, तो उसे खुश करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन पार्टनर को उपहार दे सकते हैं या उसे डिनर पर ले सकते हैं। रिश्तों में मिठास आएगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज के दिन रोमांटिस रिश्ते को नया आकार दे सकते हैं। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय बीतेगा। अपने लवर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। इसके बाद प्यार के जादू का चमत्कार देखें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको सफलता के साथ नई पहचान भी मिलेगी। आज के दिन आप नए दोस्त बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी नम्रता आपकी खासियत है। इसी खासियत की वजह से हर कोई आपके नजदीक आना चाहेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप प्रियतम या जीवनसाथी के साथ रोमैंटिक पल बिताएंगे। किसी खास के लिए उपहार खरीदना आपको आनंदित महसूस करा सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय आपके सितारे उच्च हैं, ऐसे में आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा। आज नए रिश्ते के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि आज के दिन कोई आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): इश्क की मिठास आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगी। आज आप खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानेंगे, क्योंकि आपको जिसका इंतजार था वो आपके साथ होगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज के आप कुछ ऐसा करें, जिससे आपका पार्टनर आपको और भी अधिक चाहने लगे। आप उसे कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें। आज उन्हें नजर अंदाज न करें, वरना आप दोनों की लड़ाई हो सकती है, जो की लंबे समय तक चलेगी।