इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को (Chandra Grahan 2020 date and time) रात 10:39 मिनट से लेकर 02:40 मिनट तक लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जो मिथुन राशि में लगेगा। हालांकि इसका सूतक प्रभावी नहीं होगा, किंतु सभी राशियों पर इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव जरूर पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव...
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष
आपके साहस और पराक्रम में कमी आ सकती है। भाई-बहनों से कहा सुनी और बदनामी के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में कमी होगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृषभ
ग्रहण के प्रभाव से आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। खर्चे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन
ग्रहण का आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अनबन रहेगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क
विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपके बढ़े हुए खर्चों पर लगाम लगेगी। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह
ग्रहण का आपकी आमदनी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। बड़े भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। छात्रों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या
इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सावधानी से काम करना होगा। पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला
आपके भाग्य में कमी आएगी। आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा आपका एक्सीडेंट हो सकता है और उसमें आपको गंभीर चोटें भी लग सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत के चलते धन खर्च हो सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु
वैवाहिक जीवन पर विपरीत असर पड़ेगा। जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। साझेदारों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर
आपके ऊपर ग्रहण का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। शत्रुओं पर आप हावी होंगे।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ
ग्रहण के प्रभाव से आपके लव रिलेशनशिप में दिक्कतें आएंगी। प्रियतम से अनबन हो सकती है। संतान को भी किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मीन
आपके सुखों में कमी आएगी। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में क्लेश हो सकता है।