फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Prediction 2019 : जानें हिन्दू नववर्ष 2076 में मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 07 Apr 2019 08:27 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
विज्ञापन
1 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
सनातन धर्म के अनुसार विक्रम संवत्सर 2076 का आरंभ 6 अप्रैल 2019 से हो रहा है। इस संवत्सर के राजा शनि और मंत्री सूर्यदेव हैं। वर्तमान रुद्र विंशति का परिधावी नामक संवत्सर वर्ष के अंत तक संकल्प में अथवा किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाएगा, क्योंकि इस संवत्सर के राजा शनि और मंत्री सूर्य हैं, इसलिए यह वर्ष आंधी-तूफान और अग्नि जनित घटनाओं का पर्याय रहेगा। वर्तमान संवत्सर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, बता रहे हैं जाने-माने ज्योतिषविद् पं. जयगोविंद शास्त्री — 

अपनी राशि का भविष्यफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें  — 
विज्ञापन

2 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
मेष (Aries)
वर्तमान में अतिचारी बृहस्पति 23 अप्रैल तक गुरु के साथ भाग्य भाव में रहेंगे। जिसके फलस्वरूप रोजगार के लिए सकारात्मक यात्रा, देशाटन और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इस अवधि में शिक्षा, प्रतियोगिता से संबंधित कार्य सार्थक होंगे। नवंबर से बृहस्पति का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहतर सफलता दिलाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
वृषभ (Taurus)
वर्तमान समय में कुछ उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी, लेकिन मई से परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति तो होगी लेकिन बेहतर रहेगा कि आप वर्ष पर्यंत शनिदेव के उपाय कर उन्हें प्रसन्न रखें। 

4 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
मिथुन (Gemini)
वर्ष पर्यंत आपकी राशि पर उच्च राशिगत राहु बैठे हैं। ऐसे में यदि आप आलस्य पर विजय प्राप्त कर लेंगे, तो कामयाबियां आपके कदम चूमेंगी। अक्टूबर के बाद समय धार्मिक और मांगलिक कार्यों का शुभअवसर प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। 
 
विज्ञापन

5 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए भागदौड़ की अधिकता तो रहेगी, किंतु रोजगार की दिशा में किए जा रहे सभी कार्य सफलता दिलाएंगे। शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन रोमांच में अपना अधिक समय न नष्ट करें। 
विज्ञापन

6 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
सिंह (Leo)
इस राशि के जातकों के लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। लाभ के अनेक स्रोत बनेंगे लेकिन नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए वर्ष पद एवं गरिमा की वृद्धि कराएगा। यदि आप शिक्षा प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो बेहतर अवसर है। अक्टूबर के बाद कुछ अतिरिक्त कठिनाईयां आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचने की कोशिश करें। 

8 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
तुला (Libra)
इस राशि के जातकों के लिए मकान वाहन एवं महंगी वस्तु के क्रय का योग बना हुआ है। राजनीति अथवा राजनेताओं से संबंध बनेंगे। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। 

9 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
वृश्चिक (Scorpio)
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष पदोन्नति के अवसर तो लाएगा किंतु आप षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और गुप्त शत्रुओं से बचें। इन सबके बावजूद साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी।

10 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
धनु (Sagittarius)
वर्ष पर्यंत शनि की साढ़ेसाती के बावजूद राहु और केतु का परस्पर दृष्टि संबंध परेशानियों से मुक्त रखेगा। इसलिए जब तक कोई कार्य पूर्ण न कर लें, उसे सार्वजनिक न करें। वर्ष के अंत तक शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के बेहतरीन योग हैं।

11 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
मकर (Capricorn)
इस राशि के जातकों के लिए लाभ के अनेक आयाम बनेंगे। शादी विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी विदेशी व्यक्ति अथवा संस्थान से शुभ समाचार के अवसर आएंगे। 

12 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
कुंभ (Aquarius)
इस राशि के जातकों के लिए वर्ष मिलाजुला रहेगा लेकिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। इसलिए बेहतर है कि अपनी पढ़ाई अपने करियर पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
विक्रम संवत 2076 राशिफल
मीन (Pisces)
इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल के चौथे सप्ताह से वर्ष पर्यंत समय अच्छा रहेगा। सोची—समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य समाज में सराहनीय रहेंगे। 

नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें