कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप बड़े सदस्यों से मदद ले सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है।