कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और मेलजोल की भावना भी आपके अंदर रहेगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आज किसी छोटी बात को लेकर भी तनाव पनप सकता है। आप किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह पर आपके वरिष्ठ अधिकारी अमल करेंगे। आपका यदि कुछ पुराना कर्जा था, तो वह समाप्त हो सकता है।