कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप यदि कोई वाहन चलाएं, तो उसमें भी आप सावधानी बरतें। आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार करेंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको बड़े सदस्यों से सलाह की आवश्यकता होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और आपका किसी बात को लेकर आज मन परेशान रहेगा। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत अवश्य करें और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।