कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी तर्क वितर्क भरी बातों को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार के मामले में आप सक्रियता लाएंगे। आज आप जरुरी मामलों को गति देंगे और अपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। आपको आज बिजनेस संबंधित किसी काम को लेकर यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो, तो पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।