कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिसे आपको खुशी होगी और मन मुताबिक काम मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें नौकरी से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनानी होगी।