BUDH GOCHAR 2022
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की अपनी विशेषता होती है जो उसी के अनुरूप शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, रोमांस, भोग विलास और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। वहीं अगर बुध ग्रह की बात करें तो यह वाणी, संवाद, बुद्धि, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। वृषभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से बहुत ही शुभ योग लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है। इसे महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। ज्योतिष में इस महालक्ष्मी योग का विशेष स्थान माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में इस योग का प्रभाव रहता है उन्हें जीवन के सभी तरह के सुख और वैभव की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। बुध-शुक्र ग्रह की युति से बने महालक्ष्मी योग का कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी है वे भाग्यशाली राशियां...