फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Margi 2026: बुध की बदेलगी चाल, 24 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा हर तरह का लाभ

Tue, 14 Jul 2026 04:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Margi 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी और व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध 24 जुलाई को अस्त हो रहेंगे जिससे सभी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
बुध मार्गी का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Budh Margi 2026: बुद्धि और व्यापार के दाता ग्रह बुध 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं। ग्रहों का मार्गी होने का मतलब सीधी चाल से है। बुधदेव 24 अक्तूबर तक मार्गी ही रहेंगे। बुध के मार्गी होने पर मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह स्वयं बुधदेव होते हैं और यह बुद्धि, व्यापार, संचार, तर्क, त्वचा, गणित, और संवाद के कारक होते हैं। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने पर किन राशियों का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बनेंगे। अधूरे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। करियर-कारोबार में तरक्की और लाभ के योग बनेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। धन में वृद्धि और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के योग हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। 
विज्ञापन


कन्या राशि
बुध के मार्गी होने पर कन्या राशि वालों को करियर में अच्छा और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय की प्राप्ति होगी। शत्रुओं की हार होगी और इससे आपको काफी राहत मिलेगी। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। इस दौरान एक बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 

तुला राशि
तुला राशि वालों के ऊपर बुध की चाल में बदलाव बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। निवेश के लिहाज से आने वाला कुछ दिन बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 

कुंभ राशि 
बुध का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शानदार रहेगा। आय में वृद्धि और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परेशानियों का अंत अब होगा जिसमें आपको काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है वह अब रूक सकता है।

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा इन 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा समय, जान लें उपाय 
विज्ञापन


Vastu Tips For Fridge: क्या आप भी फ्रिज के ऊपर रखते हैं ये 3 चीजें? खुलेंगे आर्थिक उन्नति के रास्ते

July Bhavishyavani 2026: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले 15 दिन ? जानें कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें