फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध और मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर से बनी युति, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Sun, 26 Oct 2025 03:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बुध और मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर से बनी युति, इन राशियों के लिए शुभ संकेत
विज्ञापन
1 of 4
Budh Mangal ki yuti - फोटो : adobe
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह जहां एक तरफ राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अन्य दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर युति संबंध बनाते हैं, जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस समय बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध वृश्चिक राशि में विराजमान हैं, जहां पर जल्द ही मंगल देव तुला राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल 27 अक्तूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति बन जाएगी। मंगल-बुध की यह युति 27 अक्तूबर से लेकर 23 नवंबर तक रहेगी। ऐसे में कुछ राशि वालों को इस युति का सबसे ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध और मंगल के गोचर से कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में मंगल-बुध की युति फायदेमंद रहने वाली होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको इस दौरान प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। जो लोग किसी व्यापार से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। इस दौरान किसी मामले में आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
बुध-मंगल की युति वृश्चिक राशि में होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ संयोग है। इस दौरान आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा जिससे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए यह युति लाभकारी साबित होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए वृश्चिक में बुध-मंगल की युति लाभकारी रहेगी। सफलताओं के द्वार खुलेंगे। जीवन में जो बाधाएं आ रही थी वह कम होगी। इस दौरान परेशानियों से निजात मिलेगी। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल और सुख का वातावरण रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें