फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023: 18 जनवरी को बुध होंगे धनु राशि में मार्गी, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

Tue, 17 Jan 2023 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2023: नु राशि पर गोचर करते हुए इनके मार्गी होने का सर्वाधिक प्रभाव युवाओं, बैंकिंग सेक्टर, न्यायिक प्रक्रिया तथा व्यापार जगत पर अति शुभप्रभाव पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 18 जनवरी को सायं 6 बजकर 42 मिनट पर अपनी धनु राशि की यात्रा के मध्य मार्गी हो रहे हैं। इसी अवस्था में गोचर करते हुए ये 07 फरवरी को सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धनु राशि पर गोचर करते हुए इनके मार्गी होने का सर्वाधिक प्रभाव युवाओं, बैंकिंग सेक्टर, न्यायिक प्रक्रिया तथा व्यापार जगत पर अति शुभप्रभाव पड़ता है। अतः अन्य सभी राशियों पर इनके मार्गी होने का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Shani Gochar 2023: आज से कुंभ राशि में शनि, इन राशियों पर शुरू हुई शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा का भी योग बनेगा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी । केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी इनका प्रभाव अतिशुभ रहेगा। शिक्षण कार्य, लेखन, प्रकाशन तथा संपादन के क्षेत्र में अच्छी ख्याति हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अतिशुभ रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुप्त शत्रु तो बढ़ेंगे ही स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ने न दें। इस अवधि के मध्य जमीन जायदाद बेचने अथवा कर्ज के लेनदेन से में भी सावधान रहें। कीसी भी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गंभीरता से जांच लें।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। साझा व्यापार करने से परहेज करें। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्य शुभ परिणाम दायक रहेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे। इन सफलताओं के फलस्वरूप आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे ऐसे गुप्त षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें।
 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी । कोर्ट कचहरी के मामले भी तनावपूर्ण रहेंगे । यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा । अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा । मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग । इस अवधि के मध्य सामान चोरी होने से बचाएं । वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं । विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे ।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा । शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग । प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी । प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर रहेगा । परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा । काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा । अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे ।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा । मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग । यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा । विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा । मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग । जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे । नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा । माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें ।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध आपके स्वभाव में सौम्यता और निर्णय लेने में मजबूती लाएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे । धर्म और अध्यात्म में रूचि रहेगी । धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे । लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी । सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी । किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे किंतु कहीं न कहीं आप षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं । काफी दिनों का दिया गया धन तो वापस मिलेगा फिर भी इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि के लिए तैयार रहें । परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें । रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी । किसी विलासितापूर्ण वास्तु का क्रय कर सकते हैं । जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे नए वाहन के क्रय का भी योग ।
 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे । सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी किंतु आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे । केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के बड़े टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हैं तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा । विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा । विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा । विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए भी किया गया प्रयास सार्थक रहेगा । झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी । स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें । कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो उसे सार्वजनिक न करें ।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे । भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा । नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हो तो उस दृष्टि से यह समय बेहतरीन रहेगा । गुप्त शत्रुओं से बचते रहें । विवादित मामले बहार ही सुलझाएं । संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी । प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा ।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मार्गी बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे । शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा । सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे । किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा । मकान अथवा वाहन का भी क्रय करने का योग बन रहा है ।  माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें । विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी अवसर बेहद अनुकूल है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें