फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2022: 08 अप्रैल को बुध का मेष राशि में परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Wed, 06 Apr 2022 10:56 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2022: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2022: बुध ग्रह 8 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनका नीच राशिगत योग भी समाप्त हो जाएगा। मेष राशि पर ये 24 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 20 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि के तथा कन्या राशि में उच्च के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का कार्य-व्यापार,शिक्षण तथा न्याय के क्षेत्र पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवा वर्ग पर इनका सीधा असर देखा जा सकता है। सभी राशियों के लिए इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभाव वृद्धि भी होगी,लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर हाथ से जाने नहीं देंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य कर्ज के धन के लेन-देन से बचें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

3 of 13
राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई करने का विचार कर रहे हों तो उनके लिए अवसर अच्छा है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से एकादश में लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद,आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध मान-सम्मान वृद्धि तथा जिम्मेवारियां बढ़ाएंगे ही रोजगार की दिशा में किया गया सभी प्रयास भी सार्थक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी कार्यकुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। माता–पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस,वीजा एवं नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। कई बार आपका कार्य होते होते रह जाएगा किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। सरकारी विभागोंमें प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग,पेट संबंधी विकार तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें । बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विवाह से संबंधित वार्ता में सफलता दिलाएगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। साझा व्यापार करने से परहेज करें। सरकारी विभागों में किसी भी किसी कार्य अथवा व्यापारिक टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा तथा तीर्थाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी।  
 

9 of 13
राशि
बृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के पाचन तंत्र से सम्बंधित विकार-रोग का सामना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो ये समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए किसी भी तरह की परीक्षा देने से पीछे न हटें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा,वैसे भी इस भाव में बैठे हुए बुध सामान्य फल कारक ही रहते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं मित्रों से सुखद समाचार मिलने के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अच्छा रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति था नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर दान पुण्य करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे होंतो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी कार्य कुशलता तथा ऊर्जा शक्ति के बल पर सभी विषम हालातों पर नियंत्रण पा लेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें । विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें