ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 9 ग्रहों में से तीन ग्रह शनि, राहु और केतु को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। जिस किसी की भी कुंडली में राहु और केतु अशुभ स्थिति में होते हैं उन्हें बार-बार असफलता और परेशानियां मिलती है। राहु-केतु ग्रहों की वजह से ही व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष बनता है। राहु के अशुभ होने पर जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती है जिससे जीवन में कष्ट भोगने पड़ते हैं। ज्योतिष में राहु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको करने से राहु दोष कम होता है।
उपाय
- कुंडली से राहु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक सोमवार को मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
-शिवलिंग पर जल अर्पित करने के अलावा भोलेनाथ को खीर का भोग लगाएं।
-शनिवार को पीपल और शनि को जल चढ़ाएं।
-ऊं रां राहुवे नम: का 108 बार जप करें।
-राहु के प्रभाव को कम करने के लिए काली वस्तुओं का दान करें।