फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 3 दिसंबर 2018: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन

Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
business horoscope
आज 3 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष
आज आप अपनी इच्छा शक्ति, प्रभाव, प्रतिष्ठा और तौर-तरीके का सही स्तर पर इस्तेमाल करेंगे तो व्यावासिक संदर्भ में आप ख्याति और यश के भी भागीदार हो सकते हैं। आज आपकी कल्पना चरमसीमा पर है, चाहे आप जो भी पढ़ें, सुने या देखें आज आप उसका पूरा आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष
दिन मध्यम फल देने वाला है। आप में आत्मविश्वास या सहनशक्ति की कमी हो सकती है। सोच-समझकर कार्य करें। अधिक प्रयास करने पर भी कम फल मिलेगा। समाज में आपकी आलोचना हो सकती है। आज आप निराश और असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।

 

4 of 13
gemini sign
मिथुन
आज आपकी बौद्धिक और शारीरिक ऊर्जा शिखर पर है। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर सीखना चाहिए। यदि भाग्य ने साथ दिया तो आप में से कुछ लोगों को आज वेतन वृद्धि, बोनस आदि को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क
आज आपका दिमाग एक रेज़र के रूप में तेज है। वास्तव में क्या घटित हो रहा है, यह देखने में आप सक्षम हैं। मुख्यत: जब आपके अपने कार्यों और उद्देश्यों का विश्लेषण करने की बात आती है। नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ की संभावना है। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह
आज कार्य की गति बढ़ेगी। आप में से कुछ को अधीनस्थों से पूरा सहयोग और उपयोगी सलाह मिलने की पूरी संभावना है। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संयुक्त और वित्तीय मामलों जैसे कि पेंशन योजना, बीमा पॉलिसी या दीर्घकालिक बचत योजना पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आज का दिन विशेष है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या
आज विजय और मानप्रतिष्ठा कायम रखना आसान नहीं है। अगर इन सबके लिए कुदरत कोई मौका या साथ दे, तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि का सुख मिलेगा। अपनी ऊर्जा का रचनात्मक कार्यों में प्रयोग करें।

8 of 13
libra
तुला
कार्य में विलंब संभव है। आपका दिमाग वास्तव में नौकरी पर नहीं होगा। जिस कारण आप कुछ मूर्खतापूर्ण गलतियां कर सकते हैं। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आस-पास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। आपस में बहस हो सकती है। यदि आप फॉर्म भर रहे हैं, महत्वपूर्ण पत्र लिख रहे हैं, तो पुन: अवलोकन करने की जरुरत है। दूसरों की मदद करने से दिल को सुकून मिलेगा।

10 of 13
sagittarius
धनु
इस तरह का व्यवहार करने से बचें, जिससे आपको बहुत सारे विपक्ष और परेशानी का सामना करना पड़े। तनाव और क्रोध संभव है। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। उत्तेजना कार्यों को और उलझा सकती है। अधिक खर्च से बचें।

11 of 13
capricorn
मकर
आज का दिन बहुत अच्छा है। आज कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। टीमवर्क का फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को अनदेखा न करें। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास मे लें।

12 of 13
aquarius
कुंभ
आज व्यापार में विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। आपका संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। आज जितना संभव हो उतना सक्रिय रहने की कोशिश करें। आज के दिन आप आसानी से ऊब सकते  हैं, इसलिए अपने आपको व्यस्त रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन
आज कड़ी मेहनत के बाद ही उसका फल मिल पायेगा। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने—फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस और लेन-देन के कारण टेंशन न हो, ऐसी कोशिश करें। किसी तरह की लड़ाई में शामिल होने के बारे में बहुत सावधान रहें, क्योंकि आप नहीं जानते कि वे कैसे प्रतिशोध करेंगे। अपने विचार अपने आप तक रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें