फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 29 दिसंबर: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन

Fri, 28 Dec 2018 10:05 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
29 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
धन के अपव्यय से बचें। बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक रूप से आप लम्बे समय तक न ख़त्म होने वाले स्रोत के मालिक बनने वाले हैं। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष 
तैयार रहिए, किस्मत आपके दरवाजे पर दस्तक देने को है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति संभव है। आपका सामाजिक क्षेत्र बढे़गा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुडे़ कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। जरूरी कामों को निबटा लेना ही बुद्धिमानी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। नवीन योजनाओं से लाभ होगा।। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। आमदनी भी बढे़गी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
आप अचल सम्पत्ति खरीदेंगे। आपके खर्चे कम होंगे। और आमदनी बढ़ेगी। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
व्यापार में नये आइडिया से फायदा होगा। सुख और धन लाभ के संकेत हैं| नौकरी व्यवसाय मे शुभ परिवर्तन के चलते घर से दूर रहना पड़ सकता है। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा।

8 of 13
राशि
तुला
समय की मांग है कि आप सावधानी बरतें। भगवान् का ध्यान जरूर करें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बनें रहेंगे। सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
कोशिश कीजिये अब आपकी चाहत पूरी होगी। कार्यभार में इजाफा होगा। नौकरी में आपकी तरक्की संभव है। लोगों से आपके सम्पर्क बढ़ेंगे। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है।

10 of 13
राशि
धनु
ऑफिस में बैक बाइटिंग से अपना बचाव करना होगा। फाइनेंशियल दृष्टि से आपको शेयर मार्केट में सावधानी बरतनी चाहिए। आय में वृद्धि होगी। लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ खर्चे हो सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा।

11 of 13
राशि
मकर
आकस्मिक लाभ व प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। सुसंगति से लाभ होगा। कार्य का विस्तार हो सकेगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे। नौकरी के हालात में भी बेहतरी आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ
काम के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। जमीन जायदाद खरीदने का विचार कर सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। सफलता मिल सकेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। आप सुखी व सानन्द रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें