मेष राशि (अगस्त मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से फलदायी रहने वाला है, लेकिन इस दौरान किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले गहराई से विचार करना बेहद जरूरी होगा। जल्दबाजी, क्रोध या भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने से बचें और अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।
महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां कुछ हद तक आपके पक्ष में आने लगेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है या विरोधी पक्ष सुलह का प्रस्ताव दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान अचानक स्थानांतरण या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत भी मिल सकते हैं।
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में अगस्त का महीना संतुलन और समझदारी से काम लेने का संकेत देता है। महीने के उत्तरार्ध में संबंधों में कुछ तनाव या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कम बोलना और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के लिहाज से महीने का उत्तरार्ध थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और खुद को अनावश्यक चिंताओं से दूर रखें।
उपाय
प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और शिव चालीसा का नियमित पाठ करें।
August Grahan 2026: अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण क्या लेकर आ रहे हैं संकेत, जानें क्या बदलने वाला है इस बार
Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।