वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करके बहुत खुश होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। माता पिता के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको सरकारी संस्था से जुड़े रहने का लाभ मिलेगा। आप हाथ चारों ओर फैलाएंगे,लेकिन आपके मन में कुछ आईडिया आएंगे,जिन पर आपको अमल करना बेहतर रहेगा।