वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि उन्हें अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से लाभ तो होगा, लेकिन आप सोच विचार में काफी समय व्यतीत कर देंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने को मिल सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत मिल सकती है। आपको घर परिवार में किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन वहां सही का साथ दें, तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान खोज सकते हैं। आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।