वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में, जिसके कारण आप अपनी व्यवसाय के कामों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।