वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा और व्यापार में आपने कोई डील फाइनल की है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका मन अध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा और आप अपने घर पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।