वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा और आप खुला खर्च करेंगे। आप अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर परेशान रहेंगे।