वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कुछ शारीरिक कष्ट चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी और किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। परिवार में आज किसी लड़ाई झगड़े के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आप अपने माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।