वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। सूझबूझ दिखाकर आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति व नियम का पूरा पालन करें। वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सरकारी काम में आप अनुशासन बनाए रखें और आपके बढ़ते खर्च आपको समस्या दे सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।