वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से चल रही थी,तो वह आपको भरपूर लाभ देगी।