वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने माता-पिता से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है, लेकिन फिर भी आप अपने धन को किसी दूसरे के खाने में आकर निवेश न करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।