वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।