वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है और उनके कामों में भी वृद्धि होगी। आपको कुछ निजी मामलों में सावधान रहना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण जाने जाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और उन्हें कोई बड़ी रैली करने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को नहीं दोहराना है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।