वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कामों को करने के लिए रहेगा। यदि आपको काम को लेकर कुछ गिला शिकवा चल रहा था, तब वह भी दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।