वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी कार्य के पूरा न होने से समस्या हो सकती है। व्यापार में आपने जितने धन लाभ की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आपको परिवार के किसी सदस्य से आज अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शत्रु आपको नीचा दिखा सकता है। माताजी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।