वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आप अपने कामों में मेहनत से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप उनका लाभ ले पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे।