वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी रुकी हुई योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको आज करियर को लेकर तनाव बना रहेगा, जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करेंगे, तो वह दूर हो सकता है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।