वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है।आज बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और उन्हें प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको कुछ अज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा और परिवार के सभी सदस्य की एकजुट नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपे,तो आपको उन्हे समय रहते पूरा करेंगे।