वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपने किसी बीमारी में लापरवाही की थी, तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आप अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी मित्र से धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ हो सकता है, जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।