वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको साझेदारी में चल रहे किसी व्यवसाय में काम करना फायदेमंद रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से लोग संतुष्ट नजर आएंगे। अपने पुराने मित्र व रिश्तेदारों से आपको मिलने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई रक्त संबंधी समस्या चल रही थी,तो आपको उसके लिए डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक होगा। आपको अपने कीमती सामानों का ध्यान रखना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में आज किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।