वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। माता जी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।