वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इच्छाओं की पूर्ति के लिए रहेगा। यदि आपको किसी काम में कुछ उलझनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप भावनाओं में बहकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उसे बाद में आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि समस्या चल रही थी, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।