वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है और संतान आपसे आज किसी छोटी मोटी चीज के लिए फरमाइशें कर सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी की योजना भी बना सकते हैं।