वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत करेंगे। संतानपक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,क्योंकि आपके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी बनती दिख रही है। अधिकारी से आज आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी, लेकिन छोटे व्यापारी व्यापार में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए वह अपने पिताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं।