वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आप लोगों को जोड़ने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके किसी काम के कारण उनसे नाराज हो सकते हैं, जिसका असर उनके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।