वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप किसी बड़े काम को अंजाम देंगे और उससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यवसाय की डूबी हुई रकम आज आपको प्रयास के बाद प्राप्त होगी। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। आज कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।