वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के कार्यक्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होने के कारण उनके कुछ साथियों का मूड खराब हो सकता है जिसके कारण वह उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको दूसरों की सहायता करने से संतुष्टि मिलेगी और उनकी किसी सांसारिक सुख से भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने माता पिता को देवदर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते है,जिसमें आपको अपने जरूरी कागजातों को सावधानी से रखना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।