वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी काम में आप बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको किसी सहयोगी की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे।