वृश्चिक
आज के दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचाने बचना होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी बात से परेशान चल रहे हैं, तो उनसे उन्हें छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। लेनदेन के मामले में आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट तरीके से रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।